बिहार विधानसभा चुनाव: जन सुराज की पहली सूची जारी
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश भर में चर्चा तेज है कि राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब तक करेंगी। इसी क्रम में आज एनडीए और इंडिया गठबंधन से आगे बढ़ते हुए जन सुराज पार्टी ने पटना के शेखपुरा भवन में अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता आर.सी.पी. सिंह और विधान पार्षद अफाक आलम की मौजूदगी में कुल 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई, जिसमें 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटें शामिल हैं।
सूची के अनुसार, अति पिछड़ा वर्ग से 17, अन्य पिछड़ा वर्ग से 11, सामान्य वर्ग से 9 और अल्पसंख्यक समुदाय से 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के प अनुसार, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी 11 तारीख से राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि प्रमुख उम्मीदवारों में बिहार के महान गणितज्ञ के.सी. सिन्हा को कुम्हरार विधानसभा सीट से, पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवंश गिरी को सारण के मांझी सीट से, पूर्व आईपीएस आर.के. मिश्रा को दरभंगा से, समस्तीपुर के मोरवा से कर्पूरी ठाकुर परिवार की जागृति ठाकुर को, महिषी से शमीम अख्तर, सहरसा से पार्टी महासचिव किशोर कुमार, किशनगंज के कोचाधामन से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अबू अफ़्फ़ान फारूकी, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद और पूर्णिया के बायसी से शाहनवाज आलम को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने कहा कि अपने वादे के अनुसार हर वर्ग और तबके को उसकी हिस्सेदारी दी गई है। पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।
.jpeg)
Comments
Post a Comment