वोट चोरी के खिलाफ आज करावल नगर जिला और तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में दिल्ली वाले आगे आकर जुड़ रहे है।श्री देवेन्द्र यादव
दिल्ली- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ आज करावल नगर जिला और तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता ने सड़कों पर, बाजारों सहित रिहायशी क्षेत्रों में घर-घर जाकर भाजपा की चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी के षडयंत्र की जनता से चर्चा करके लोगों के भाजपा की वोट चोरी षडयंत्र के खिलाफ हस्ताक्षर लिए। हस्ताक्षर अभियान में अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई, सेल एवं विभागां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होकर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगा रहे थे।
दिल्ली के जागरुक लोग वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के साथ खुल कर आगे आ रहे है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ हस्ताक्षर अभियान के दौरान बाजारों में दुकानवालों से, सड़कों, रेड लाईट, रेहडी पटरी खोमचे वालों, सड़क किनारे अपनी अजीविका चलाने वाले स्वयं आगे बढ़कर हस्ताक्षर अभियान के जुड़ रहे है और वोट चोरी के खिलाफ मुहिम को अंजाम देने के लिए स्वयं हस्ताक्षर कर रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हर जिला में बढ़ती भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे लोग हस्ताक्षर अभियान में जुड़ने का इंतजार कर रहे थे। बाजारों में, सड़कों पर लोग बड़े सद्भाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए पर्चें पर हस्ताक्षर करके देश को भाजपा मुक्त बनाने की मुहिम में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे है।
हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और धर्मपाल चंदेला के साथ पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, आर्ब्जवर सीपी मित्तल, रमेश सब्बरवाल, कमलकांत शर्मा, तस्वीर सौलंकी, ईश्वर बागड़ी, डा0 पी0के मिश्रा, जे.पी. पंवार, राजेश यादव, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, जेबा खान, लोकेन्द्र चौधरी, मंगेश त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष प्रिया जंयत, फरीद शाह, प्रमोद जयंत, दीपक वशिष्ठ, प्रेम कुमार, सुरेशवती चौहान शामिल थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जन नायक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने देश और दुनिया के सामने भाजपा की चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी को जिस तरह से विस्तारपूर्वक सबूतों के साथ उजागर करके बताया है कि कैसे भाजपा ने कर्नाटक में वोट चोरी के काम अंजाम दिया। कांग्रेस नेतृत्व के दिशा निर्देश पर पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिल्ली में भी कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए है। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने का जो जिम्मा संविधान निर्माताओं ने चुनाव आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया था, सत्ताधारी भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके वोट चोरी के षडयंत्र को अंजाम दे रही है।

Comments
Post a Comment