निगम उपचुनावों में भाजपा की वोट चोरी पर यदि लगाम लगी और चुनाव पारदर्शिता के साथ हुए तो मैं दावे के साथ कहता हूॅ कांग्रेस पार्टी सभी 12 वार्डों पर निश्चित ही जीत दर्ज करने में कामयाब होगी।- देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर, 2025 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली नगर निगम में 12 वार्डो के उपचुनावों की तैयारियों के संबंध आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 5 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी, 12 आर्ब्जवर और वार्डों से संबधित जिला अध्यक्षां की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग अगर निगम उपचुनावों को जल्दी भी कराता है तो कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता, श्री सुरेंद्र कुमार, राजेश गर्ग, जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ राव, श्री राजेश चौहान, जावेद मिर्जा, सतबीर शर्मा, दिनेश कुमार, विरेन्द्र कसाना, श्री मुदित अग्रवाल, रागिनी नायक, निगम पार्षद हाजी जरीफ, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नीतू वर्मा और विनीत यादव मौजूद थे।
निगम उपचुनावों से संबधित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर निगम उपचुनावों में भाजपा की वोट चोरी पर लगाम लगेगी, तो मैं दावे के साथ कहता हूॅ कांग्रेस पार्टी सभी 12 वार्डों पर निश्चित ही जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने नेता राहुल गांधी जी के संघर्ष के साथ जुड़कर भाजपा की संवैधानिक अधिकार वोट की चोरी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों से भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के लोगों से किया एक भी वादा पूरा नही किया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में विलुप्त हो रही है। दिल्ली वाले अब कांग्रेस को विकल्प के रुप में देख रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 6 महीनों से निगम में भी भाजपा की सरकार है, निगम दिल्ली मे सफाई की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कूड़ें के पहाड़ कम करने का दावा किया, कुछ नही किया। सड़क, गली, कॉलोनियों के साथ हर कौने पर गंदगी के ढेर पड़े है और मानसून में जल भराव से दिल्ली को जूझना पड़ा। भाजपा दिल्ली सरकार सहित निगम की सत्ता में हथियाने के बावजूद कोई सुधार नही हुआ, सिर्फ खोखले वादे और दावे किए है। दिल्ली की जनता निगम उप चुनाव में भाजपा के झूठ और गुमराह करने के खेल का जबाव देगी।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि 12 निगम वार्डों के उपचुनावों के लिए हमने अप्रैल मे ही प्रत्येक वार्ड पर आर्ब्जवर और 5 सदस्यीय कॉआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया था। सभी आर्ब्जवर अपने प्रभार वार्ड में पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहे है और संगठन में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर मतदाताओं की नब्ज को जांचने का काम भी बखूबी कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है और कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के साथ जुड़ कर भाजपा की गलत तरीके से सत्ता हासिल करने से नाराजगी भी जता रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को खड़ा करने की हर कवायद हम पूरी कर चुके हैं। 14 जिला अध्यक्षों, 258 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों और ब्लॉक के अंतर्गत लगभग 520 मंडलम और प्रत्येक मंडलम के अंदर 5-6 पोलिंग बूथ पर एक सेक्टर इंचार्ज को नियुक्त करने का काम हम पूरा कर चुके है। राजधानी में संगठन पूरी मजबूती और मुश्तैदी के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता दिल्ली की प्रत्येक गली, मोहल्ले में जाकर लोगों को भाजपा की षड्यंत्रकारी वोट चोरी के प्रति जागरूक कर रहे है कि अपने वोट चोरी के प्रति सजग रहे और हस्ताक्षर अभियान के तहत उनकी सहमति से हस्ताक्षर लेने का काम भी कर रहे हैं।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि समय परिवर्तन को देखते हुए निगम वार्डों पर मजबूत उम्मीदवारों के साथ जीत का लक्ष्य साधकर काम कर रहे है। निगम वार्ड का चुनाव छोटा होता है और विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद भी लोग कांग्रेस की चर्चा करते है और कांग्रेस कार्यकर्ता अगर मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे तो हम निश्चित ही उपचुनाव में जीत दर्ज करा सकते है।

Comments
Post a Comment